
आपणी हथाई न्यूज, नौ महीने में दो बड़े ICC टूर्नामेंट जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर को BCCI ने एक्सटेंशन दे दिया है। रोहित न केवल निकट भविष्य में वन डे क्रिकेट खेलते रहेंगे बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया को लीड करते रहेंगे।
टेस्ट क्रिकेट में रोहित की कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल बुरी तरह से हारा था, ऑस्ट्रेलिया में तो रोहित लास्ट टेस्ट फिट होने के बाद भी नहीं खेले थे।


चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद BCCI ने रोहित के मनोभाव का आदर करते हुए रोहित को 37 की उम्र में भी टीम इंडिया का कप्तान बनाए रखने का मन बना लिया है,रोहित IPL के बाद जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
मनोज रतन व्यास