पॉलिटिक्स: विधायक व्यास ने विधानसभा में रखी फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने सोमवार को विधानसभा म बीकानेर में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग रखी।

विधायक ने कहा कि बीकानेर खाने-खजाने के शौकीन लोगों का शहर है। यहां के भुजिया, पापड़ मिठाईयों और बड़ी का स्वाद देश के साथ विदेशों में विशेष पहचान रखता है। यहां का परंपरागत उद्योग खाद्य पर आधारित है। वर्तमान में नमकीन और पापड़ कुटीर उद्योग के रूप में बीकानेर शहर में 1800 से अधिक कुटीर उद्योग संचालित हैं। एफएसएसएआई मानक के अनुसार खाद्य पदार्थों की जांच समय-समय पर करवाना अनिवार्य है। इसके मध्यनजर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच के लिए गुड़गांव, दिल्ली और गुजरात सैंपल भिजवाए जाते हैं। इस पर ढाई से पांच हजार रुपए प्रति सैंपल व्यय होता है। जो कि छोटे उद्योगों के लिए बहुत अधिक है और इस कारण छोटे उद्यमी अधिक उत्पादन नहीं कर पाते और ना ही बाजार की आवश्यकता के अनुसार रकम चुका सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार गुणवत्ता से जुड़ा विवरण देना खाद्य पदार्थों के लिए अनिवार्य है। ऐसा नहीं करना कानून का उल्लंघन माना जाता है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर बीकानेर में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित होने से उद्यमियों को नमूनों की जांच की सुविधा बीकानेर में ही मिल जाएगी उन्होंने लैब के माध्यम से फिजिकल, केमिकल और न्यूट्रिशन जांच की मांग रखी और कहा कि बीकानेर में यह लैब स्थापित होने से उत्पादन बढ़ेगा तथा निर्यात के लिए अन्य व्यापारी भी आगे आ सकेंगे।

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...