
आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के लाखों युवाओं की मांग पर आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी पक्की मोहर लगा दी है, आज कर्मचारी चयन बोर्ड ने फोर्थ क्लास भर्ती का संशोधित सिलेबस जारी कर दिया है।
लाखों युवाओं की भारी मांग पर कर्मचारी चयन बोर्ड सामान्य ज्ञान का वेटेज बढ़ाने पर राजी हुआ था, आज उसी विषय का आधिकारिक प्रेस नोट संशोधित नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी कर दिया गया है।


बोर्ड ने 70 प्रश्नों को सामान्य ज्ञान की श्रेणी में रखा है,अंग्रेजी और गणित से पेपर में 15-15 प्रश्न आएंगे और हिंदी के कुल 20 प्रश्न आएंगे। पेपर चतुर्थ क्लास श्रेणी का सितंबर माह में होना प्रस्तावित है,50 हजार से ज्यादा पदो पर यह भर्ती होनी है, अभी ऑनलाइन आवेदन चल रहें है और आवेदन संख्या 40 लाख के करीब जा सकती है।
मनोज रतन व्यास