Bikaner : जिला अस्पताल में पत्रकारों के लिए चिकित्सा शिविर का आज होगा आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,पुरानी गजनेर रोड़ स्थित एस.डी.एम राजकीय जिला अस्पताल (सैटेलाइट) में मंगलवार, दिनांक 8 अप्रैल को अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हर्ष के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले के पत्रकारों एवं उनके परिजनों हेतु चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज व्यास ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास करेगें, शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है, इस समयावधि में बीकानेर जिले के समस्त पत्रकार अपने परिजनों सहित जिला अस्पताल आकर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच की सुविधा प्राप्त कर सकते है। संगठन के संयुक्त सचिव सतवीर बिश्नोई ने जानकारी देते हुए कहा कि एडिटर एसोसिएशन के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

चिकित्सा शिविर के संयोजन संस्था सचिव विनय थानवी, उपाध्यक्ष योगेश खत्री सदस्य राहूल मारवाह होगें जो संस्था के अध्यक्ष आनंद आचार्य एवं संरक्षक नीरज जोशी के मार्गदर्शन में शिविर की व्यवस्था देखेगें।

इनका रहेगा सहयोग
उमेश पुरोहित, दिलिप गुप्ता, दाऊ कल्ला, वीरेन्द्र अभाणी, सुनील शर्मा, यतीन्द्र, सावन पारीक, विमल देवड़ा, शिवराज पंचारिया, प्रदीप कुमार मोदी, गोरधन सोनी, प्रकाश सामसुखा, सुमित बिश्नोई, सुमेश्ता बिश्नोई, बलजीत गिल, राजेन्द्र छंगाणी, साहित पठान, तथा मुदिता पोपली सहित अन्य संगठन सदस्य चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगें।

Latest articles

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Railway: भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 8 का रेल मंत्री ने किया उद्घाटन

आपणी हथाई न्यूज,भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 8...

Bikaner : मेरा शहर मेरा गौरव तीन दिवसीय कार्यक्रम का 27 अप्रैल से होगा आगाज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा बीकानेर शहर के स्थापना...

Bollywood : सनी देओल की ‘जाट’ पर मचा बवाल, ईसाई समुदाय ने की रोक लगाने की मांग

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर...

Rajasthan : शिक्षा मंत्री के इस मैसेज के बाद प्राइवेट स्कूलों में मचा हड़कंप ! बेलगाम प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश के बेलगाम प्राइवेट स्कूलों पर की मनमानी रोकने की कोशिश...

More News Updates !