
आपणी हथाई न्यूज,। भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक और अनर्गल पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और उनको संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ नया शहर थाने में शिकायत दर्ज करवा कर कठोर कार्रवाई करने की मांग रखी।
भाजपा नेता किराडू ने एक सोशल मीडिया अकाउंट वार्ड पार्षद बीकानेर की आईडी के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। किराडू का कहना है कि इस आईडी के माध्यम से वर्तमान में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस से मांग की है कि इस आईडी के माध्यम से की गयी पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे हैंडल करने वाले को गिरफ्तार किया जावे। राजकुमार किराडू ने बताया कि यह कार्य न केवल एक जन प्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि समाज में भ्रम और असंतोष फैलाने की साजिश भी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त फर्जी फेसबुक आईडी की जाँच की जाए और इसके पीछे के व्यक्ति की पहचान कर उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही, इस प्रकार की अन्य फर्जी आईडी की भी पड़ताल की जाए और आपत्तिजनक पोस्ट्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।


इस दौरान राजा किराडू, हर्षवर्धन जोशी, प्रकाश व्यास, सरजू नारायण पुरोहित, गिरधर जोशी, विजय सिंह सिकराली, जितेन्द्र पारीक, त्रिलोक नारायण पुरोहित, वीरेंद्र जोशी, राम चंद्र खिलेरी, भिया राम जोशी, ललित व्यास किशन किराडू भी नया शहर थाने में उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर इस कृत्य की निंदा की और दोषियों को सजा दिलवाने की मांग की।