
आपणी हथाई न्यूज, जिलें में इन दिनों बदमाशो का आतंक बना हुआ है अब से कुछ दिन पहले डेढ़ करोड़ रुपये लूटने का मामला अभी पूरी तरीके से निपटा नही है इस बीच शुक्रवार को एक और बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नोखा,जसरासर,मैनसर,लालगढ़ और जोगलसर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात पेट्रोल पम्पो को निशाना बनाया और लूट को अंजाम देने की कोशिश की। वही एक पेट्रोल पम्प पर इन बदमाशो ने 8 हजार रुपये लूटकर ,लूट की वारदात को भी अंजाम दे दिया वही एक अन्य पेट्रोल पंप पर पत्थरबाजी कर पेट्रोल पम्प पर लगे कांच तोड़ गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।


अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नही हो पाई वही इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आये थे। बरहाल पुलिस सरगर्मी से इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।