Bikaner : जीतो महिला विंग ने आगामी कार्ययोजनाओं पर किया मंथन, एनएलपी वर्कशॉप की दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, जैन इंटरनेशनल ट्र्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) महिला विंग द्वारा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि न्यू विजन मिशन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक, राजनैतिक व सामाजिक स्तर पर जैन समाज ने अपनी विद्वता को साबित किया है। तप, त्याग और समर्पण के सिद्धांतों को मानने वाले जैन समाज ने सदैव देशहित व जनहित के कार्य किए हैं। सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने बताया कि बसंत विहार में आयोजित इस मीटिंग में जीतो की लगभग 71 सदस्य मौजूद रहीं तथा आठ नई सदस्याएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान एक्जीविशन व आगामी वर्कशॉप न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्राम (एनएलपी) के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।  इस वर्कशॉप में लखनऊ से शिल्पी वर्मा बीकानेर आएंगी। मीटिंग में चीफ सैक्रेटरी ललिता डागा, भारती दफ्तरी, कुसुम नौलखा, नीलम सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रीति डागा ने अपने विचार व्यक्त किए।

Latest articles

Bikaner : एटीएम से पैसे निकालने गए बुजुर्ग आया करंट की चपेट में, ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे शहर के व्यस्ततम मार्ग हर्षों...

Bikaner: गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले में चलाएगा विशेष अभियान

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

More News Updates !

Bikaner : एटीएम से पैसे निकालने गए बुजुर्ग आया करंट की चपेट में, ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे शहर के व्यस्ततम मार्ग हर्षों...