
आपणी हथाई न्यूज, नारी शक्ति वूमेन एंपावर और माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में 10 अप्रैल को सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित मरुधर री मरवण नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में 10 अप्रैल के शाम 4 बजे से शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा। आयोजन को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
वूमेन एंपावर की अध्यक्ष मधु खत्री व माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कंचन राठी ने बताया कि वर्ष 2020 से लेकर 2025 तक जिसने भी जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की प्रतियोगिता में कोई टाइटल जीता हो जो केवल प्रथम रही हो वह अपना आवेदन कर सकती हैं। उन्हें इस कार्यकम्र मे सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वृद्धो और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से प्रयासरत सामाजिक संगठनों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।


कार्यक्रम से जुड़ी राजकुमारी व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में मिस और मिसेज दोनों ही वर्गों में प्रथम द्वितीय तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। मंच पर तीन चरणों में यह प्रतियोगिता होगी जिसमें इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड ऑफ फिर फाइनल राउंड होगा जिसमें वर्क अन्य प्रश्न आदि पूछने का दौर रहेगा। निर्णायक मंडल का गठन इसके लिए निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया है। जिसमें संस्कृति की जानकारी शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ कला और नृत्य आदि से जुड़ी हुई महिलाओं को सम्मिलित किया जाएगा।
आयोजन कमेटी की मधु खत्री ने बताया कि बीकानेर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित होने जा रहा है और इसमें हम लोगों ने ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली युवतियां वह महिलाओं को राजस्थानी ड्रेस कोड में ही आना होगा। मिस मरवण व मिसेज मरवण का खिताब भी प्रतिभागियों को दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को मंच पर किस तरह से परफॉर्म करना है उसे बारे में भी कोरियोग्राफर द्वारा जानकारी दी जाएगी।