
आपणी हथाई न्यूज,अमरनाथ यात्रा पहाड़ों की सैर और भगवान भोलेनाथ के अद्भुत दर्शन के लिए बीकानेर शहर से हर बार सैंकड़ो लोग यात्रा के लिए जाते हैं। लेकिन, अब बीकानेर में ही नोखा रोड पर अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति की शाखा स्थापित हो गई है। सूरतगढ़ के मुख्य कार्यालय से संबद्ध इस शाखा के इंचार्ज दुलीचंद गहलोत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से बीकानेर से ही बस सेवा आरंभ की गई है। यात्रा में जाने के लिए समिति की ओर से रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है।
दुलीचंद गहलोत ने बताया कि अमरनाथ जाने वालों की पहली यात्रा बीकानेर से एक जुलाई से दस जुलाई तक और दूसरी 13 से 23 जुलाई तक रहेगी। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन समिति के कार्यालय नोखा रोड स्थित रांका भवन के सामने सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक करवा सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9950333079 पर संपर्क किया जा सकता है। समिति की ओर से यात्रा में जाने वालों के लिए टू बाइ टू और टू बाइ थ्री एसी लग्जरी बस की सुविधा रहेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को विशेष स्थल जिनमें अमरनाथ गुफा, मां वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन, शिवखोड़ी, गोल्डन टेंपल और अटारी बॉर्डर का भ्रमण भी कराया जाएगा।