
आपणी हथाई न्यूज, गहलोत सरकार में मंत्री रहें महेश जोशी को 7 दिनों की अंतरिम बेल मिल गईं है। जोशी को 24 अप्रैल को ED ने 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले के केस में गिरफ्तार किया था।आज सुबह जोशी की पत्नी कौशल जोशी का जयपुर की मणिपाल हॉस्पिटल में निधन हो गया है और कोर्ट ने इसी वजह से जोशी को जमानत दी है।
जोशी की पत्नी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। गहलोत ने कहा कि पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का निधन बेहद दुःखद है,ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं और इस मुश्किल घड़ी में हम सब परिवार के साथ है।
मनोज रतन व्यास

