
आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को शहर के दम्माणी चौक क्षेत्र में एक युवक को महिलाओं और लड़कियों के अनचाहे फ़ोटो वीडियो बनाते व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी के पास उसके फोन में करीब 26 हजार फ़ोटो और पोर्न मूवी भी मिली ऐसा बताया गया।
कांग्रेस नेता अरुण व्यास से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति जस्सोलाई पार्क में वॉक करने वाली महिलाओं और बच्चियों की चोरी छिपे फ़ोटो निकाल रहा था। आज सुबह उसी क्षेत्र की महिलाओं की फ़ोटो निकालते वक्त महिलाओं के परिजनों ने उसे देख लिया और उसे पकड़ने को भागे। इस दौरान आरोपी अपनी मोटरसाइकिल भगाकर दम्माणी चौक पहुँचा जहां उसे पकड़ लिया गया।


व्यास के अनुसार युवक के फोन में गलत तरीके से खींची गई करीब 26 हजार फ़ोटो और आपत्तिजनक वीडियो मिली है। जिसके बाद आरोपी के परिजनों से संपर्क कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी मूकबधिर बताया जा रहा है जिसकी अनुमानित उम्र 40-42 वर्ष है। पकड़े गए आरोपी पारीक चौक का बताया जा रहा है। बरहाल पुलिस आरोपी को अपने साथ नयाशहर थाने ले गई है। वही कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने आरोपी का फोन नयाशहर थाने के हंसराज मीणा के सुपुर्द कर दिया है।