
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव आज अंबेडकर भवन में संपन्न हुए। आज आयोजित हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुशाल सिंह मेड़तिया विजयी हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयनारायण बिस्सा को सात वोटों के अंतर से हराया।
वहीं, महासचिव पद पर विशाल स्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज जोशी को नौ वोटों से हराया। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर गिरीराज भादाणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण उपाध्याय को 20 वोटों से हराया। इसी तरह बीकानेर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुलाम रसूल, दिनेश जोशी, निखिल स्वामी व मुकुंद खडेलवाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।आज आयोजित हुई चुनाव प्रक्रिया को एडवोकेट अविनाश चंद्र व्यास, चंद्रप्रकाश कुकरेती, मदन गोपाल व्यास ने संपन्न कराई।

