
आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने आज लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आर्मी के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयरफोर्स से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जानकारी दी।एयर मार्शल भारती ने कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। हमारी लड़ाई पाकिस्तानी मिलिट्री के साथ नहीं है। पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने उसका जवाब दिया।’
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा- यह स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम ऑपरेशनल हैं और नए मिशन के लिए तैयार हैं।एयर मा। र्शल भारत ने कहा रामचरित मानस याद दिलाऊंगा,”विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तक भय बिन होय ना प्रीत” आगे उन्होंने कहा की बाकी समझदार के लिए इशारा काफी है।

