



आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) व हल्की बारिश होने की संभावना है।वर्तमान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं (30-40 Kmph) चलने व तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।



बीकानेर, गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधि. तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।राज्य में 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व कोटा, उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन होने की संभावना है।
