
आपणी हथाई न्यूज, नोखा तहसील के रोड़ा पांचू मार्ग पर हुए एक सड़क हादसें में तीन वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई वही इस हादसें में आठ लोग घायल होने की खबर सामने आई है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार रोड़ा पांचू मार्ग पर बाइक पर सवार बच्चे सहित 4 लोग और ऑटो टैक्सी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसें में बाइक पर सवार लोकेश जाट (3वर्ष) की मौत हो गई जिसका शव नोखा अस्पताल में रखवाया गया। वही इस दुर्घटना में 8 लोगों को चोटें आई है जिनमें चार गंभीर घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पांचू के आगे ढाढर वाला के निवासी है।हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है।