Bikaner: विधायक जेठानंद व्यास ने कांजी हाउस में देखी व्यवस्थाएं, सुधार पर जताया संतोष

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को नगर निगम के कांजी हाउस का निरीक्षण किया।करीब डेढ़ घंटे तक चले उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने कांजी हाउस के हर हिस्से का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में आए सुधार को लेकर संतोष जताया। उल्लखेनीय है कि विधायक श्री व्यास ने गत माह अचानक कांजी हाउस का दौरा किया था और की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए इनमें सुधार के निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा यहां तत्काल पांच अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई और अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव किए।

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान विधायक ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि आंधी के कारण क्षतिग्रस्त शेड को दुरुस्त किया जाए। साथ ही पीछे की ओर तारबंदी करवाने के लिए कहा, जिससे पीछे की ओर से पशु ना आ सके।
इस दौरान विधायक श्री व्यास ने कहा कि कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए। राज्य सरकार की ओर से इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से यहां निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांजी हाउस में रहने वाले गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सूरज प्रकाश राव मौजूद रहे।

Latest articles

बड़ी खबर: कल आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल हुई स्थगित

आपणी हथाई न्यूज,कल होने वाला नागरिक सुरक्षा अभ्यास "ऑपरेशन शील्ड", ( मॉक ड्रिल )...

Bikaner: 2-2 करोड़ की लागत से पलाना व कोलायत में अटल प्रगति पथ का होगा निर्माण

आपणी हथाई न्यूज, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा बजट सत्र 2025-26 के...

Bikaner : 2-2 करोड़ की लागत से पलाना व कोलायत में अटल प्रगति पथ का होगा निर्माण

आपणी हथाई न्यूज, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा बजट सत्र 2025-26 के...

Bikaner : पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को बीकानेर जमादार एकता संघ द्वारा पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी अशोक...

वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आपणी हथाई न्यूज, वरिष्ठ नागरिकों के आत्मनिर्भर व सशक्तिकरण और सामाजिक ताने बाने को...

More News Updates !