


22 मई 2025, आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित होंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गुरुवार की शाम 5:00 बजे यह परिणाम ऑनलाइन जारी करेंगे। आपको बता दे कि इस बार कुल 893616 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से विज्ञान वर्ग में 273984 ,वाणिज्य वर्ग में 28250 और कला संकाय में 587475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 विद्यार्थी है। विद्यार्थी परीक्षा का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। तीनो संकायों के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी होंगें।

