



आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक शव मिलने की सूचना के बाद हड़कम्प मच गया।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार लालगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र से थोड़ी दूर स्थित टाटा फैक्ट्री के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। प्रथम दृष्टया देखने पर लगा कि शव दो तीन दिन पुराना है जिसके चलते शव पूरी तरीके से फूल कर काला पड़ गया हैं।



शव के पास से कोई अन्य सामग्री बरामद नही हो पाई जिसके चलते शव की शिनाख्त भी नही हो पा रही है। बताया जा रहा मृतक व्यक्ति के हाथ में लोहे का एक कड़ा पहना हुआ है। बरहाल सामाजिक संगठन के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।
