HomeबीकानेरBikaner : पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती मनाई, रांका ने जरूरतमंदो को...

Bikaner : पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती मनाई, रांका ने जरूरतमंदो को वितरित किए एक हजार पैकेट

आपणी हथाई न्यूज,भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की 99वीं जयंती की पूर्व संध्या पर खैरपुर भवन में 1000 पैकेट गुड,मिठाई व पटाखों के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए।

 

 

खैरपुर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महावीर रांका ने स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे राजनीतिक आदर्शों के मानकों पर सही मायनों में खरे उतरने वाले राजनेता थे।

 

 

उनकी सोच में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की भावना निहित थी। पवन महनोत ने बताया कि परदेशियो की बगेची के पीछे, पुरानी मस्जिद के सामने, फड़ बाजार, नायकों का मोहल्ला, राजीव नगर, मुक्ता प्रसाद मेघवालो का मोहल्ला श्री रामसर, करणी माता मंदिर के पीछे, गंगाशहर व वाल्मीकि बस्ती गंगशाहर में एक हजार पैकेट वितरित किए गए। रमेश भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में जेठमल सेठिया, शंकर सिंह राजपुरोहित, मोहम्मद ताहिर, शंभू गहलोत, मधुसूदन शर्मा, जगदीश मोदी, घनश्याम रामावत, पूजा भाटी, सिकंदर व सूरजमल पड़िहार मौजूद रहे।



ताजा खबर