Homeधर्म-धाराधर्म धारा: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल,इस समय से शुरू होगा...

धर्म धारा: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल,इस समय से शुरू होगा सूतक काल..

बीते माह साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद कल कार्तिक सुदी पूर्णिमा मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय होने के कारण इसके प्रारंभ के क्षण भारत में कहीं भी नहीं देख सकेंगे। ग्रहण का मध्य भी कुछ गिने-चुने स्थान पर ही दिखेगा लेकिन ग्रहण की समाप्ति भारत के सभी नगरों में देखी जा सकती है।

चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक कल सुबह 7:51 बंजे लग जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सूतक के दौरान आवश्यक कार्यों के अलावा अन्य सभी कार्य वर्जित माने गए हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करना चाहिए।



ताजा खबर