Homeखटाखट स्टोरीBikaner : गजनेर में सीएचसी में जीएनएम पद पर नौकरी,मेघासर में चला...

Bikaner : गजनेर में सीएचसी में जीएनएम पद पर नौकरी,मेघासर में चला रहा था क्लिनिक, आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गजनेर में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसमें आरोपी कम्पाउंडर पर यह आरोप बताया जा रहा है कि उसने फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर के जरिये गजनेर सीएचसी में जीएनएम पद पर नौकरी जॉइन कर ली । हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी रोहिताश जाट भरतपुर निवासी उसके इस फर्जीवाड़े की भनक सीएमएचओ कार्यालय तक को नही लगी। मामला तो उस वक्त सामने आया जब आरोपी रोहताश से वेतन बनाने के लिए नियुक्ति संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे और उसने नहीं दी योग पर संदेह होने पर सीएचसी प्रभारी दुर्गावती ने गजनेर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। इसके कुछ ही देर बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

मामला की जांच में पता चला कि ये युवक गजनेर थाना क्षेत्र के मेघासर गांव में एक व्यापारी से जान पहचान कर खुद को स्वास्थ्यकर्मी बताकर उसने प्राइवेट क्लिनिक खोल ली। जहा पर पिछले डेढ़ साल से यह युवक क्लीनिक चला रहा था। बरहाल अब सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने 700 अस्थाई जीएनएम भर्ती के दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए है।



ताजा खबर