HomeबीकानेरBikaner : जी-20 समिट में सात समंदर पार के मेहमानों के सिर...

Bikaner : जी-20 समिट में सात समंदर पार के मेहमानों के सिर बंधी पगड़ी,पवन व्यास ने बांधी सबसे बड़ी और छोटी पगड़ी

आपणी हथाई न्यूज,उदयपुर में शुरू हुए जी-20 शेरपा सम्मेलन के आगाज के बाद सोमवार को सिटी पैलेस के दरबार हॉल में विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के खत्म होने के बाद सभी शेरपा सिटी पैलेस के माणक चौक पहुंचे, जहां सभी अनूठे क्षण के साक्षी बने। जहा बीकानेर के विश्व रिकॉर्ड धारी पवन व्यास द्वारा विदेशी मेहमानों के बीच एक बार फिर से दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बांधी गई । देश विदेश से आए मेहमानों के लिए यह सबसे बेहतरीन कला संस्कृति को सुशोभित करने का क्षण रहा ।इसी दौरान व्यास द्वारा अमिताभ कांत को दुनिया का सबसे छोटा बीकानेरी साफा भेंट किया गया। साथ ही सभी शेरपा ने राजस्थानी पगड़िया पहनी व दुनिया की सबसे बड़ी व छोटी पगड़ी के साथ फोटो खिंचवाए। पगड़ी 478.5 मीटर लम्बी थी । इसका वजन करीब 20 किलो था। साफ़ा कलाकार लोकेश व्यास पर बाँधा गया । लोकेश व्यास ने बताया की पवन द्वारा बिना किसी ग्लू ओर हेयर पिन द्वारा 478 .5 मीटर की लंबी पगड़ी उनके सर पर बांधी गई |



ताजा खबर