Bikaner : रवींद्र रंगमंच परिसर में हुआ विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ,महिला संवाद भी आयोजित

आपणी हथाई न्यूज, राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को रवींद्र रंगमंच परिसर में हुआ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लाल चंद आसोपा, गजेंद्र सिंह सांखला, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन मकसूद अहमद, जिया उर रहमान, सुनीता गौड़, नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा गत चार वर्षों की विभिन्न गतिविधियों को सौ से अधिक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। इनके अलावा जिला स्तर पर 27 विभागों की स्टाल्स लगाई गई है। इनमें विभागीय कार्यों और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्त्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से 10 लाख तक का चिकित्सा बीमा करवाया जा रहा है।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सरकार के निर्देशों की जिले में अक्षरश पालना सुनिश्चित की गई है। वहीं विभिन्न नवाचारों के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व अतिथियों द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर ‘निरोगी राजस्थान अभियान’ का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और आमजन को योजना की जानकारी दी गई।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की स्टॉल पर बाजरा से निर्मित उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के गोवंश के मॉडल प्रदर्शित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विशेष योग्यजनों के सहायक उपकरण प्रदर्शित किए गए। सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी 24 दिसंबर तक आमजन के अवलोकनार्थ प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में शुक्रवार को कृषक संवाद और शनिवार को युवा संवाद होगा।

 

महिला संवाद आयोजित
प्रदर्शनी स्थल पर राजीविका एवं विभिन्न वर्गों की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्, उद्योग एवं महिला अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद की अध्यक्षता सुनीता गौड़ ने की। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा और महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला सुपरवाइजर ज्योति छंगाणी ने महिलाओं से जुड़े विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को उड़ान योजना के तहत 12 सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एनीमिया एवं विभिन्न रोगों से बचाव के उपाय बताए गए ‌। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस दौरान जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, सीएमएचओ डॉ.मो.अबरार पंवार, महिला अधिकारिता सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, नगर विकास न्यास तहसीलदार कालूराम, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) दिनेश चंद्र सक्सेना, संजय आचार्य, साजिद सुलेमानी आदि मौजूद रहे।

अनेक लोगों ने डाउनलोड सुजस मोबाइल ऐप
प्रदर्शनी स्थल पर अनेक लोगों ने क्यूआर कोड के माध्यम से सुजस मोबाइल ऐप डाउनलोड किया।सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों को ऐप के बारे में बताया। महिला संवाद की प्रतिभागी महिलाओं ने भी मोबाइल ऐप को डाउनलोड किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में यह मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप में जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी होने वाले समाचार, सफलता की कहानियां, वीडियो बुलेटिन, सुजस आवाज, सुजस बुलेटिन, विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित साहित्य को प्रकाशित किया गया है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले लोगों ने इस ऐप को उपयोगी बताया।

Latest articles

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...

Bikaner : रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का फ़ूड लाइसेंस निलंबित,निर्माण-विक्रय पर भी रोक

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

Bikaner : बीकानेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जायेगी बसें, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आपणी हथाई न्यूज,अमरनाथ यात्रा पहाड़ों की सैर और भगवान भोलेनाथ के अद्भुत दर्शन के...

More News Updates !

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...