राजस्थान बजट 2023 : बजट में हो गई चूक ! बचत ,राहत और बढ़त से पहले हुई गफलत !

आपणी हथाई न्यूज,आज सुबह 11 बजे के ठीक बाद जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब बजट पढ़ना शुरू किया तो बजट भाषण के ठीक तीन चार मिनट बाद ही गहलोत को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी,दरअसल गहलोत 2023-24 की जगह 2022-23 का बजट पढ़ने लगे,गहलोत तो तीन चार पैराग्राफ पढ़ भी गए तब पीछे से सरकारी मुख्य सचेतक मंत्री महेश जोशी ने गहलोत के कान में आकर कहा कि आप तो पिछले साल का बजट पढ़ रहे हो। गहलोत ने पिछले साल की बजट घोषणा “इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना” वाली लाइन जब पढ़ी तब जोशी को लगा ये ड्राफ्ट तो पिछले साल का है।

आनन फानन में गहलोत ने चीफ सेक्रेटरी राजस्थान उषा शर्मा को तलब कर नाराजगी व्यक्त कर इस साल के बजट की कॉपी मंगवाई। इस बीच भाजपा ने पूरे मामले पर विधानसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्पीकर सी पी जोशी को सदन आधे घण्टे तक स्थगित करना पड़ा। भाजपा नई तारीख को अब बजट पेश करने की मांग कर रही है, समाचार लिखे जाने तक स्पीकर जोशी विपक्ष को समझाते हुए नजर आए। हालांकि अब बजट अभिभाषण फिर से शुरू हो गया है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

राजस्थान :पटवारी भर्ती की तरह स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा भी हो सकती है स्थगित, यह वजह आ रही है सामने

आपणी हथाई न्यूज, पटवारी भर्ती परीक्षा पदो में बढ़ोतरी के कारण आगे खिसका दी...

बॉलीवुड :पहलगाम हमले के बाद ये बॉलीवुड एक्टर पहुंचा पहलगाम और दिया ये बड़ा संदेश

आपणी हथाई न्यूज,22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भी टूरिस्ट फिर...

क्रिकेट :IPL 18th में जर्सी नंबर 18 का जलवा,36 की उम्र में किंग कोहली ने सबको पछाड़ा

आपणी हथाई न्यूज, आईपीएल के 18वें सीजन में 18 नंबर की जर्सी ने 36...

बड़ी खबर: अगले महीने होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, पदों में हुई बढ़ोतरी

आपणी हथाई न्यूज, अगले महीने 11 मई को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा...

More News Updates !