बड़ी खबर: RPSC में लाखो रुपए लेकर सलेक्शन करवाने वाले रैकेट को एसीबी ने पकड़ा,कांग्रेस नेता गोपाल केसावत है मुख्य आरोपी

आपणी हथाई न्यूज,आज एक बार फिर राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा एजेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग सवालों के घेरे में आ गई है। आज जयपुर एसीबी और सीकर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कांग्रेस नेता गोपाल केसावत को आरपीएससी में सेटिंग कर नौकरी लगवाने के लिए लाखों रुपए लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोपाल के साथ तीन दलालों को भी पकड़ा गया है।

उनके पास से 18.50 लाख रुपए भी बरामद किए गए है। सीकर एसीबी को पीड़ित व्यक्ति के तरफ से पैसे लेकर आरपीएससी की भर्ती में नौकरी लगवाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसीबी ने पूरे मामले की जांच की। गोपाल केसावत ने आरपीएससी की EO(अधिशासी अधिकारी भर्ती) भर्ती के लिए 40 लाख रुपए की मांग की थी। 25 लाख रुपए में अंत मे सौदा तय हुआ। आज ही एसीबी ने साढ़े अठारह लाख रुपए के साथ दो दलालों अनिल कुमार और ब्रह्मप्रकाश को गिरफ्तार किया है। साढ़े अठारह लाख में से साढ़े सात लाख कांग्रेस नेता गोपाल केसावत को देने थे। एसीबी ने दलालों से यही करवाया और पूरी टीम रंगे हाथों पकड़ी गई। गोपाल केसावत राज्य विमुक्त-घुमंतू कल्याण बोर्ड का पूर्व चेयरमैन भी रह चुका है।

शिकायत कर्ता का कहना है यह लोग आरपीएससी की विभिन्न नौकरी लगवाने का काम मोटा पैसा खाकर करते थे। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि गोपाल केसावत की टीम ओएमआर सीट बदलकर नबंर बढ़वाने का काम कर आरपीएससी में सलेक्शन करवाती थी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner : करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत,विभाग पर लापरवाही का आरोप

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आरडी 620 में एक...

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री कल आएंगे बीकानेर

आपणी हथाई न्यूज,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल बीकानेर आएंगे।बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Bikaner crime: बीकानेर पुलिस की नशे के खिलाफ कर्रवाई जारी, मादक पदार्थ अफीम के साथ महिला को दबोचा

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही...

Bikaner Breaking : पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के साथ रेल मंत्री वैष्णव भी आएंगे Bikaner

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22...

BIKANER CRIME: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,90 KG डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगह कार्रवाई...

More News Updates !