पॉलिटिकल पाटा : RPSC घेराव प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास सहित कई घायल, सी पी जोशी और बालकनाथ पहुँचे अस्पताल

आपणी हथाई न्यूज, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को आरपीएससी का घेराव किया। इस घेराव में बीकानेर के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में बीकानेर से सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया आरपीएससी की ओर बढते कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोका। प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने लाठिया भांजकर खदेड़ा। इस दौरान भाजयुमो प्रदेशअध्यक्ष अंकित चेची व जिलाध्यक्ष वेद व्यास के पैर का मांस फट गया और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व सांसद बालकनाथ घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

इससे पहले महाघेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने कहा की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं है, राजस्थान की सरकार बदलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए कईं वादे किए लेकिन धोखा दिया।बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन नहीं दिया. संविदाकर्मी को नियमित करेंगे लेकिन संविदाकर्मी आज सड़कों पर आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें चेताया कि हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं, ये सरकार बदलनी चाहिए।उन्होंने हाथ खडे़ करवाकर सरकार को उखाड़ फैंकने का युवाओं का आह्वान किया, साथ ही अफसरों व सरकार के नुमाईदों को ललकारा कि तीन माह बाद भाजपा आने वाली है तब पेपर चोरों को सजा दिलाएंगे।

आज के इस कार्यक्रम में वेद व्यास,जसराज सींवर,जितेंद्र भाटी,गिरिराज खत्री,गजेंद्र भाटी,राजेन्द्र जालप,पूनम सुथार,भव्य भाटी,अमित ज्याणी,रामदेव सोनी,ऋषि,महेंद्र राजपूत ,मदन सोनी आदि मौजूद रहे

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !