Bikaner Crime : तो क्या अब सामान्य आदमी के पास भी आने लगे है फिरौती के कॉल? महिला से अस्सी लाख की डिमांड,अपहरण की मिली धमकी : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, अब तक फिरौती के लिए व्यापारियों और नेताओं या फिर नामचीन लोगों को धमकाया जाता रहा है,मगर अब बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में एक सामान्य परिवार की महिला थाने में सूचना देकर एक एफआईआर दर्ज करवाई है।जिसमें बताया गया है कि उसके पास एक युवक का कॉल आया था जिसमें उससे 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी और साथ ही बच्चों को किडनैप करने की धमकी भी मिली थी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से नापासर के खारड़ा गांव की रहने वाली झमकू देवी सारस्वत पत्नी लक्ष्मी नारायण सारस्वत बीकानेर में किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों को कोचिंग मैं पढ़ा रहे है ,वही झमकू का पति लक्ष्मी नारायण ट्रांसपोर्ट का काम करता है।

झमकू को आये फोन के बाद जेएनवी पुलिस सक्रियता से मामलें की छानबीन कर रही है क्योंकि आरोपी ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य भी बताया है । घटना की जानकारी के बाद पुलिस की साइबर टीम कॉल करने वाली की लोकेशन के साथ कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है, वही अब सवाल यह उठता है कि सामान्य से परिवार से आने वाले इस परिवार से अस्सी लाख की फिरौती और अपहरण की धमकी देने के पीछे क्या मकसद हो सकता है ? क्या अब गैंगस्टर की नजर आम और सामान्य परिवारों पर आ गई है ? फिलहाल इस सब के लिए कुछ भी कह देना जल्दबाजी होगी। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Latest articles

Bikaner : करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत,विभाग पर लापरवाही का आरोप

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आरडी 620 में एक...

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री कल आएंगे बीकानेर

आपणी हथाई न्यूज,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल बीकानेर आएंगे।बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Bikaner crime: बीकानेर पुलिस की नशे के खिलाफ कर्रवाई जारी, मादक पदार्थ अफीम के साथ महिला को दबोचा

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही...

Bikaner Breaking : पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के साथ रेल मंत्री वैष्णव भी आएंगे Bikaner

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22...

BIKANER CRIME: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,90 KG डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगह कार्रवाई...

More News Updates !