Homeखटाखट स्टोरीदेश: विपक्षी गठबंधन इंडिया में बढ़ने लगी दूरियां, कांग्रेस दिल्ली में आप...

देश: विपक्षी गठबंधन इंडिया में बढ़ने लगी दूरियां, कांग्रेस दिल्ली में आप को एक भी सीट देने को तैयार नहीं…

आपणी हथाई न्यूज,देश के विपक्षी गठबंधन इंडिया(INDIA) को निकट भविष्य में तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल आज कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मीडिया से कहा कि हमें कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। अलका लांबा के बयान पर आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगर ऐसा ही करना है तो ग्रैंड विपक्षी दल गठबंधन की क्या जरूरत है?

 

 

केजरीवाल के लिए कांग्रेस ने भले ही दिल्ली सेवा बिल के पक्ष में समर्थन दिया हो लेकिन कांग्रेस पार्टी की ही दिल्ली कांग्रेस इकाई केजरीवाल की पार्टी के साथ दिल्ली में कोई भी गठबंधन करने को तैयार नही है।

 

 

अब अलका लांबा ने जब सार्वजनिक कह दिया है कि दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ी नही जाएगी तो कांग्रेस और आप के बीच खाई बढ़नी तय है और इसी से विपक्ष के गठबंधन को निकट भविष्य में बड़ा डेंट लगना तय है। यूं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सूत्रों से जानकारी मिली है कि फिलहाल अभी कुछ भी तय नही हुआ है और अलका लांबा सीट शेयरिंग पर बोलने के लिए अधिकृत नही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर