पॉलिटिक्स: देवीसिंह भाटी की भाजपा में एंट्री को लेकर बन रहे समीकरण की जानिए इनसाइड स्टोरी

आपणी हथाई न्यूज़,जैसे-जैसे कैलेंडर में तारीख बदल रही है वैसे-वैसे बीकानेर की सियासत के बड़े नाम और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के भाजपा में आने के समीकरण बार-बार बदल और बिगड़ रहे हैं। बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा से सात बार विधायक रहे और राज्य सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी इन दिनों भाजपा से बाहर है। आपको बता दे देवीसिंह भाटी लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट दिए जाने से नाराज थे और 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब देवी सिंह भाटी ने पार्टी को छोड़ा हो 2019 से पहले देवीसिंह भाटी ने 2003 में भी अपनी नई पार्टी सामाजिक न्याय मंच से चुनाव लड़ा और जीता था। देवीसिंह भाटी अपने जन हितेषी और दबंग राजनीति के चलते आमजन में काफी लोकप्रिय है। देवीसिंह भाटी आज भी एक सशक्त नेता के तौर पर जाने जाते हैं यही वजह है कि देवीसिंह भाटी के राजस्थान भर में समर्थक है।

देवीसिंह भाटी ने 2018 में चुनाव ना लड़ने की बात कहीं लेकिन उसके बाद उन्होंने वापस अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनाव लड़ने की बात कही उसके बाद से ही ऐसे कई मौके आए जब लगा की देवीसिंह भाटी की पार्टी में एंट्री हो सकती है। देवी सिंह भाटी की पार्टी में एंट्री की मांग को लेकर सांसद निहालचंद मेघवाल और विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने राज्य नेतृत्व को पत्र भी लिखा इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा के दौरान भी देवी सिंह भाटी की भाजपा में एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हुई लेकिन उसे वक्त भी भाटी के समर्थकों को निराशा हाथ लगी इसके अलावा घनश्याम तिवाड़ी, राजकुमार रिणवा सहित लगभग एक दर्जन छोटे-बड़े नेताओं की भाजपा में एंट्री हो चुकी लेकिन अब तक देवी सिंह भाटी की एंट्री पार्टी में नहीं हो पाई है।

देवीसिंह भाटी लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट दिए जाने से नाराज थे और 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब देवी सिंह भाटी ने पार्टी को छोड़ा हो 2019 से पहले देवीसिंह भाटी ने 2003 में भी अपनी नई पार्टी सामाजिक न्याय मंच से चुनाव लड़ा और जीता था। देवीसिंह भाटी अपने जन हितेषी और दबंग राजनीति के चलते आमजन में काफी लोकप्रिय है। देवीसिंह भाटी आज भी एक सशक्त नेता के तौर पर जाने जाते हैं यही वजह है कि देवीसिंह भाटी के राजस्थान भर में समर्थक है।

फिलहाल राजस्थान में चल रहे राजनीतिक समीकरणों को देखने से लगता है कि देवीसिंह भाटी की एंट्री रहस्य लग रही है, हालांकि कुछ राजनीतिक विश्लेषक देवीसिंह भाटी की पार्टी में एंट्री को लेकर संसय जता रहे हैं ऐसे लोगों का तर्क है कि देवीसिंह भाटी वसुंधरा राजे गुट से आते हैं और फिलहाल राजे गुट राजस्थान की राजनीति में हाशिए पर है इन्हीं वजहों के चलते देवीसिंह भाटी की भाजपा में एंट्री फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है, लेकिन राजनीति में कहा जाता है कि असंभव कुछ नहीं और अगर इस बात को मान ले तो देवीसिंह भाटी की भाजपा में एंट्री भी कोई असंभव वाली बात नहीं है। बस अब देखना इतना भर है कि देवीसिंह भाटी की एंट्री भाजपा में कब होती है। सूत्रों की माने तो फिलहाल देवी सिंह भाटी की भाजपा में एंट्री को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है जिसके चलते माना जा रहा है कि देवी सिंह भाटी जल्द ही भाजपा में दिखाई दे सकते हैं हालांकि इन सब के बीच देवीसिंह भाटी पार्टी में एंट्री को लेकर कभी इकरार तो कभी इंकार करते रहे हैं।

 

Latest articles

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

More News Updates !

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...