Homeस्पोर्ट्सक्रिकेट:मुम्बई में होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल, नीदरलैंड के...

क्रिकेट:मुम्बई में होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल, नीदरलैंड के सामने टीम इंडिया आज जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी

आपणी हथाई न्यूज,क्रिकेट वर्ल्डकप की पूरी तस्वीर अब साफ हो चुकी है। सेमीफाइनल में भारत,न्यूज़ीलैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है। पहला सेमीफाइनल मुम्बई में 15 नवम्बर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवम्बर को आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के विजेता अहमदाबाद में 19 नवम्बर को वर्ल्डकप फाइनल में खेलेंगे।
इस बीच वर्ल्डकप 2023 का आखिरी लीग मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच दोपहर 2 बजे से बेंगलुरु में खेला जाएगा। पूरे एक हफ्ते का आराम मिलने के कारण टीम इंडिया के अंतिम इलेवन में कोई बदलाव नही किया जाएगा। टीम इंडिया आज भी नीदरलैंड को हराकर इस वर्ल्डकप में अपने अजेय अभियान को जारी रखना चाहेगी। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हम जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे और एक वीक का ब्रेक मिलने के कारण किसी भी खिलाड़ी को रेस्ट देने की कोई आवश्यकता नही है, इसलिए अन्तिम एकादश में कोई चेंज नही किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर