Bikaner: बीकानेर में ऊंट उत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, हेरिटेज वॉक होगी आकर्षण का केंद्र

आपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर में 12 से 14 जनवरी को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारिया परवान पर चल रही है। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव को लेकर बीकानेर में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के पहले दिन 12 जनवरी को होने वाली हेरिटेज वॉक आकर्षण का केंद्र रहेगी। पिछले साल हुए ऊंट उत्सव के दौरान हेरिटेज वॉक की जगह बीकानेर बाइ नाइट का आयोजन किया गया लेकिन इस बार फिर से हेरिटेज वाक को स्थान दिया गया है।

बीकानेर के ऐतिहासिक रामपुरिया हवेली से शुरू होकर हेरिटेज वॉक बीकाजी की टेकरी तक जाएगी। इस दौरान पूरे रास्ते में अलग-अलग कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। हेरिटेज वॉक से जुड़े पवन व्यास ने बताया कि रामपुरिया हवेली के पास चंदा व पगड़ी कला का प्रदर्शन होगा।आसानिया चौक में बीकानेर का प्रसिद्ध नृसिंह मेला प्रदर्शित किया जाएगा मोहता चौक में विश्व प्रसिद्ध बीकानेरी रबड़ी और रबड़ी बनाने की प्रक्रिया प्रदर्शित की जाएगी साथ ही राष्ट्रीय कलाकार कमल जोशी की पेंटिंग व उस्ता कला भी प्रदर्शित की जाएगी। मोहता चौक में हवेली दर्शन के साथ-साथ पारंपरिक ढोल नगाड़ों पर पारंपरिक नृत्य होगा साथ ही संस्कृति पाटे पर बीकानेर की पुरानी संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी इसके अलावा चित्रकार राम भादाणी की उसका कला का भी प्रदर्शन मोहता चौक में किया जाएगा। मोहता चौक में स्थानीय निवासियों द्वारा हेरिटेज वॉक में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा।

इसके अलावा बैदों के चौक में बृज महाराज की दुकान पर घेवर और जलेबी निर्माण प्रक्रिया के साथ-साथ बीकानेर की विभिन्न सांस्कृतिक छटा को प्रदर्शित किया जाएगा। बीकानेर की प्रसिद्ध सूखी सब्जी कैर,सांगरी व दोना पत्तल का प्रदर्शन उमाशंकर मोदी द्वारा किया जाएगा।साथ ही चूड़ी बाजार में चूड़ी कारीगरों द्वारा कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

लक्ष्मीनाथ मंदिर के आगे विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा हेरिटेज वॉक का समापन बीकाजी की टेकरी पर होगा जहां कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बीकाजी की टेकरी पर हेरिटेज वॉक का समापन होगा जहां कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हेरिटेज वॉक में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया जाएगा।

रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक होने वाली हेरिटेज वॉक में लोक कलाकार, सजे धजे ऊँटो का लवाजमा, रौबीला के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटक एवं आमजन शामिल होंगे। हेरिटेज वाक का जगह-जगह स्वागत सत्कार भी किया जाएगा।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...