धर्मधारा: ब्रह्मपुरी चौक में चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ की आज होगी पूर्णाहुति

आपणी हथाई न्यूज़,अयोध्या में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में देश भर में उत्सव सा माहौल बना हुआ है। देशभर में जगह-जगह आध्यात्मिक आयोजन हो रहे हैं। बीकानेर के ब्रह्मपुरी चौक में भी अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के स्वागत में कल से अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी चौक में आयोजित अखंड रामचरित मानस पाठ में स्थानीय मौहल्लेवासी सहित बीकानेर शहर की विभिन्न मानस मंडलिया हिस्सा ले रही है।

रामचरित मानस पाठ आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल सजाया गया है। पंडाल में राम दरबार और पूनरासर बालाजी दरबार बनाया गया है। कल शुरू हुए रामचरित मानस पाठ कि आज पूर्णाहुति होगी। वरिष्ठ मानस पाठी गिरिराज ओझा ने बताया कि बीकानेर के ब्रह्मपुरी चौक में रामायण पाठ हर वर्ष आयोजित होते हैं और इस बार राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े दिनेश रंगा ने कहा स्थानीय हनुमान मंदिर में रामचरित मानस पाठ, नवाह परायण व सुंदरकांड के पाठ आयोजित होते रहते हैं। रामायण पाठी मोनू कल्ला ने बताया कि आज शाम को पूर्णाहुति के अवसर पर महा आरती का आयोजन रखा गया है। आयोजन से जुड़े सीताराम सोनी ने पूर्णाहुति के समय मानस प्रेमियों से आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !