Bikaner News : जिला कलक्टर और न्यास अध्यक्ष ने किया न्यास परिसर का औचक निरीक्षण

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को नगर विकास न्यास परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास की विभिन्न शाखाओं को देखा और सफाई की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने को गंभीरता से लिया। जिला कलक्टर ने कहा कि पूरा परिसर साफ-सुथरा रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इसकी माॅनिटरिंग के लिए कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्ष में फाइलें तरतीब तरीके से रखी जाएं। कक्षों के आगे शाखाओं के नाम एवं किए जाने वाले कार्य की जानकारी अंकित की जाए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति जानी और अनुपस्थिति कार्मिकों के रजिस्टर मंगवाए। जिला कलक्टर ने विभिन्न कक्षों में पड़े रिकाॅर्ड का अवलोकन किया और कहा कि अनुपयोगी चीजों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। कार्मिकों को समय पर आने और सभी फाइलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यालय परिसर में डस्ट बीन हों तथा इनका उपयोग किया जाए। कार्यालय परिसर की दीवारें भी साफ-सुथरी रहें। इस दौरान न्यास सचिव मुकेश बारहठ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Bikaner: डूंगर कॉलेज में आयोजित होने वाली इस प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी

आपणी हथाई न्यूज,राजकीय डूँगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि बीकानेर...

Bikaner:एडीएम सिटी के निर्देश स्कूलों से 100 मीटर की दूरी तक नशा ना बिके, पुलिस करे कार्रवाई

आपणी हथाई न्यूज,नार्को कॉर्डिनेशन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी...

Bikaner: एमएस कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी में छात्राएं कर सकेगी अध्ययन

आपणी हथाई न्यूज,बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 30 के अनुसार प्रदेश के...

More News Updates !