Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के आगे फायरिंग, सलमान...

बॉलीवुड : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के आगे फायरिंग, सलमान थे घर पर : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुम्बई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के आगे रविवार अलसुबह 5 बजे के करीब दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वही घटना के वक्त सलमान खान अपने घर पर ही थे। आपको बता दे कि सलमान खान को लॉरेंस विश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग से मिली धमकी के बाद सरकार ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी । फिलहाल सलमान के पास वाई प्लस सुरक्षा है जिसमे सलमान के पास 11 सिक्युरिटी गार्ड हमेशा साथ रहते है। पुलिस और जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों ने मौके पर 4 राउंड फायर किएहैं।



ताजा खबर