Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट : लगातार 5 हार के बाद चेन्नई ने पंजाब को 28...

क्रिकेट : लगातार 5 हार के बाद चेन्नई ने पंजाब को 28 रनो से हराया, चेन्नई पहुंची टॉप 3 में, सर जड़ेजा बने मैच के हीरो

आपणी हथाई न्यूज,आज आईपील के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब से 5 मैचो में लगातार हार चखने के बाद आज का मैच 28 रनो से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए, जवाब में पंजाब की टीम महज 139 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा ने आलराउंड खेल दिखाया। जडेजा ने 43 रन बनाए और पंजाब के तीन बल्लेबाजो को आउट किया। जडेजा को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया।आज धोनी आईपील में शून्य रन ही बना सके। धोनी को हर्षल पटेल ने अपनी यॉर्कर बॉल से आउट किया।आज की जीत के साथ अंक तालिका में चेन्नई 12 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर