पॉलिटिक्स : आचार्य प्रमोद ने ट्वीट कर साधा मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,सुबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सरकारी अधिकारियों के एक कार्यक्रम में इस्तीफे पर दिया गया बयान सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान को गहलोत की गुगली बता रहे हैं तो कुछ इस बयान को मुख्यमंत्री गहलोत की हताशा बता रहे हैं। सियासत के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री गहलोत के बारे में कहा जाता है कि वो जो बोलते हैं उसके कई मायने होते हैं और वह एक तीर से कई निशाने साधते हैं तो संभव है कि इस बयान के जरिए भी वह कुछ निशाने साध सकते हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान पर उत्तर प्रदेश कल्कि धाम पीठाधीश्वर और कांग्रेस के समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर राजस्थान की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। आचार्य प्रमोद में लिखा है की,”मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा देने से पहले “इस्तीफ़ा” देने की “धमकी” देना,
पार्टी हाई कमान को ब्लैक मेल करने जैसा है मुख्यमंत्री जी।”अवंती आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस ट्वीट में मुख्यमंत्री गहलोत का कहीं जिक्र नहीं किया है लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा दिए गए बयान के बाद यह ट्वीट आना स्पष्ट बताता है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह ट्वीट मुख्यमंत्री गहलोत के लिए किया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट की मौजूदगी में सचिन पायलट को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया था उस वक्त भी आचार्य प्रमोद के उस बयान के कई मायने निकाले गए थे और अब इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। आचार्य प्रमोद कृष्णम लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं और उस चुनाव में राजनाथ सिंह से वह चुनाव हार गए थे।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !