Homeबीकानेरबीकानेर : फिर जोर पकड़ने लगी है हल्दीराम समूह के बिकने की...

बीकानेर : फिर जोर पकड़ने लगी है हल्दीराम समूह के बिकने की खबरें,अब इस इंटरनेशनल कम्पनी की है हल्दीराम ग्रुप पर नजर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर मूल की इंटरनेशनल स्नैक्स कम्पनी “हल्दीराम ” के बिकने की खबरें फिर से जोर पकड़ने लगी है। पिछले एक साल से अलग अलग मल्टीनेशनल कम्पनियों द्वारा हल्दीराम के स्टेक खरीदने की मीडिया में आई, लेकिन बात अंतिम सौदे तक नहीं पहुंच पाई।

अब फिर से सूत्रों से खबर मिल रही है कि हल्दीराम समूह में सिंगापुर की एक सरकारी निवेश फर्म “टेमासेक होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड” हल्दीराम समूह का 10 से 15 फीसदी हिस्सा खरीद सकती है, दोनों पार्टियों के बीच अभी बातचीत शुरूआती दौर में है। हल्दीराम समूह का मार्केट वैल्यूशन 11 अरब डॉलर (91 हजार करोड़ रुपए ) माना जाता है। अगर सिंगापुर की कम्पनी 10 प्रतिशत भी हल्दीराम का स्टेक खरीदती है तो उसे 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान करना होगा।

 

फिलहाल सिंगापुर की फर्म और हल्दीराम समूह ने इस लेटेस्ट बिजनेस डेवपलमेंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सनद रहें हल्दीराम समूह की शुरुआत बीकानेर में साल 1946 में एक छोटी सी दुकान खोलकर हुई थी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर