पॉलिटिकल एक्सक्लूसिव : महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय, पिता जेल गए तो बेटे देवेंद्र ने छोड़ दी स्कूल : पढ़िए पूरी स्टोरी

आपणी हथाई न्यूज, अगर नरेंद्र मोदी और अमित शाह कोई सरप्राइज नाम एन वक़्त पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए न लाए तो 54 वर्षीय देवेंद्र फड़नवीस का महाराष्ट्र सीएम के रूप में तीसरी बार शपथ लेना लगभग तय है।

देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में ही भाजपा का चुनाव अभियान चलाया गया था। भाजपा को लगभग 90 फीसदी की स्ट्राइक रेट से फड़नवीस ने 132 सीटे भाजपा को दिलाई है, जो अब तक हुए सभी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सर्वाधिक है। फड़नवीस का बैकग्राउंड संघ का रहा है, संघ और बीजेपी की पहली पसंद मुख्यमंत्री के लिए फड़नवीस ही है, अजित पवार को भी देवेंद्र के नाम से कोई एतराज नहीं है।

मुख्यमंत्री रहकर भी देवेंद्र एकनाथ शिंदे के अंडर डिप्टी सीएम रहे इसलिए अब शिंदे से भी भाजपा को वही जेसचर की उम्मीद रहेगी।तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल देवेंद्र फड़नवीस लॉ ग्रेजुएट है, MBA किया है और जर्मनी से प्रोजेक्ट मैंनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।

फड़नवीस 27 साल की उम्र में 1997 में नागपुर शहर के मेयर बन गए थे। 1999 से लगातार नागपुर से विधानसभा चुनाव जीत रहे है। फड़नवीस महाराष्ट्र भाजपा के युवा मोर्चा और बाद मे महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रहे है। विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष भी रहे है।

फड़नवीस के पिता गंगाधर फड़नवीस भी संघी थे और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे।
जब पिता को आपातकाल मे जेल हो गई थी तो देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी स्कूल को बीच मे छोड़ दिया था क्योंकि स्कूल का नाम इंदिरा कान्वेंट था। देवेंद्र पिता को जेल भेजने के लिए इंदिरा गांधी को दोषी मानते थे,बाद मे सरस्वती विद्या मंदिर मे दाखिला लेकर स्कूली शिक्षा पूरी की।

देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस पूर्व बैंकर रही है और क्लासिकल सिंगर है। अमृता के कई एल्बम संगीत कम्पनी टी सीरीज के साथ आ चुके है। फड़नवीस की एक बेटी दिवीजा फड़नवीस भी है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

More News Updates !