Bikaner : मृत्यु के 10 साल बाद परिजनों को 11.32 लाख मुआवजा, सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया था कंवरलाल..

आपणी हथाई न्यूज,जिला न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने दस साल पहले नत्थूसर गेट पर निर्माणाधीन खुले नाले में गिरने से व्यक्ति का मौत का जिम्मेदार प्रशासन, नगर निगम, यूआईटी और कन्स्ट्रक्शन कंपनी को माना। मृतक के वारिसों को 11.32 लाख रुपए ब्याज सहित मुआवजे का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

बारहगुवाड़ निवासी कंवरलाल ओझा 14 जून 2014 की रात को 9 बजे नत्थूसर गेट के पास बड़ा गणेश मंदिर में दर्शन कर बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान नत्थूसर गेट के पास निर्माणाधीन खुले नाले में गिर गया। इससे कंवरलाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगीं। पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के वारिस पत्नी सरोज, पुत्र राजेश व जितेन्द्र, पुत्री विजयलक्ष्मी ने घातक दुर्घटना अधिनियम, 1955 के तहत कोर्ट में वाद दायर किया।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद दस साल पुराने मामले में राजस्थान सरकार, नगर निगम आयुक्त, नगर विकास न्यास, जिला कलेक्टर और मैसर्स जंबरेश्वर कन्स्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर किशोर आचार्य को कंवरलाल की मौत का जिम्मेदार मानते हुए संयुक्त या अलग-अलग 11.32 लाख रुपए का मुआवजा ब्याज सहित मृतक के वारिसों को देने के आदेश किए हैं।

Latest articles

बड़ी खबर: अब बीकानेर में नहीं होगा ब्लैकआउट, बाजार भी खुलेंगे लकिन….

आपणी हथाई न्यूज,भारत पाक तनाव के बीच सीज फायर के बाद अब स्थिति सामान्य...

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

More News Updates !