Rajasthan :राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव को लेकर आया अपडेट, जिला कलेक्टर्स को मिले ये निर्देश

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में अभी शहरी निकायों में चुनाव होने हैं, वहां भाजपा के विधायक से लेकर मंत्री तक पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। इस बीच शहरी निकायों के चुनाव पर नया अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 49 शहरी निकायों का संचालन फिलहाल प्रशासक कर रहे हैं। इन निकायों के बोर्ड का कार्यकाल सरकार ने गत वर्ष 25 नवम्बर को यहां प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। इनमें 5 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 26 नगर पालिका है। राज्य सरकार की मंशा एक राज्य-एक चुनाव की है, इसलिए स्वायत्त शासन विभाग ने विधि विभाग से राय मांगी हुई, लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया। स्वायत्त शासन विभाग ने वार्ड की संख्या तय करने के लिए शुरू हुई परिसीमन प्रक्रिया को बीस दिन और बढ़ा दिया है। अब परिसीमन की प्रक्रिया 21 मार्च तक तक पूरी की जा सकेगी। संबंधित सभी जिला कलक्टर को संशोधित प्रक्रिया के तहत काम करने के लिए कहा गया है। प्रदेशभर के 158 शहरी निकायों में चुनाव की तैयारी चल रही है। इनमें 49 मौजूदा और बाकी नवगठित निकाय शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा निकाय चुनाव के लिए माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग का मैकेनिज्म तैयार कर रही है, ताकि कर छोटे से छोटे निकाय में भाजपा का दबदबा बने। प्रदेशाध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री खुद इस मामले में स्थानीय नेताओं से वन-टू-वन मीटिंग भी कर सकते हैं।

परिसीमन की संशोधित प्रक्रिया
-वार्डों की परिसीमन के प्रस्ताव तैयार करना एवं प्रकाशन- 1 दिसम्बर से 20 जनवरी तक
-परिसीमन के प्रस्ताव पर आपत्ति-सुझाव आमंत्रित- 21 जनवरी से 9 फरवरी तक
-वार्ड गठन प्रस्ताव, आपत्ति-सुझाव पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को भेजना- 10 फरवरी से 1 मार्च तक
-राज्य सरकार स्तर पर आपत्ति-सुझाव का निस्तारण व अनुमोदन- 2 से 21 मार्च तक

Latest articles

Politics : कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को BJP राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत सरकार में कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल...

Bikaner : गांव रोही में मिला अधजला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार को जिलें के देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना गांव की...

धर्मधारा : वैष्णव सम्प्रदाय के वल्लभाचार्य के प्राकट्योत्सव पर रासलीला और शोभायात्रा का होगा आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,जगद्गुरु वैष्णवाचार्य पं. पू. गो. श्री श्री 108 श्री वल्लभाचार्य जी महाराजश्री...

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

More News Updates !