Homeब्रेकिंग न्यूजक्रिकेट : बाबर आजम को पछाड़ कर नंबर वन ODI बैटर बने...

क्रिकेट : बाबर आजम को पछाड़ कर नंबर वन ODI बैटर बने शुभमन गिल, चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी

आपणी हथाई न्यूज,टीम इंडिया के नए ODI उपकप्तान शुभमन गिल ICC वन डे बैटर्स रैंकिंग में टॉप पॉजिशन पर पहुंच गए है। गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। गिल ने हाल की इंग्लैंड सीरीज में सर्वाधिक 259 रन बनाए थे।

अब वन डे रैकिंग में गिल के पॉइंटस 796 और बाबर के 776 पॉइंट्स है। गिल के अलावा रोहित शर्मा नंबर तीन पर, विराट कोहली नंबर 6 पर और श्रेयस अय्यर नंबर 9 पर है।
वही आज चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में

पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 20.4 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए है
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर