पुण्यतिथि विशेष : पाकिस्तान से आये तिहाड़ जेल में रहे..एक दर्द जो उन्हें जिंदगी भर रहा,मिल्खा के ‘फ्लाइंग सिख’ बनने की कहानी

आपणी हथाई न्यूज, 20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा, पंजाब (वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा) में जन्मे मिल्खा सिंह 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय एक अनाथ के रूप में भारत आए थे। बिना टिकट आने की वजह से उन्हें कुछ समय के लिए तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। कुछ दिन वह दिल्ली के पुराना किला स्थित शरणार्थी कैंप और फिर शाहदरा स्थित पुनर्वास कॉलोनी में भी रहे। 1951 में वह भारतीय सेना में शामिल हुए। बचपन में वह दौड़ लगाते थे लेकिन दौड़ कोई खेल है और ओलंपिक जैसा भी कुछ होता है, यह उन्हें सेना में आकर पता चला।

फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दौड़ में न सिर्फ अपना बल्कि भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। 1958 एशियन गेम्स में 200 और 400 मीटर दौड़ में गोल्ड, 1958 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड, 1962 एशियन गेम्स में 400 मीटर और 1600 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड उनके नाम रहे। 1958 में आयोजित कटक नेशनल गेम्स में भी उन्होंने 200 और 400 मीटर में गोल्ड जीता था। 1964 कलकत्ता नेशनल गेम्स में 400 मीटर में सिल्वर मेडल उनके नाम रहा था। वे 1956 मेलबर्न ओलंपिक, 1960 रोम ओलंपिक और 1964 में टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा रहे थे। 1960 ओलंपिक में वह पदक जीतने का मौका चूक गए थे और चौथे स्थान पर रहे थे।

 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पहले गोल्ड मेडल एथलीट मिल्खा सिंह ने 1960 में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के अनुरोध पर उन्होंने पाकिस्तान के अब्दुल खालिक के साथ रेस दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। मिल्खा सिंह की गति से प्रभावित पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने उन्हें फ्लाइंग सिख की उपाधि दी।

 

मिल्खा सिंह ने अपने जीवन में अनेक मेडल जीते लेकिन ओलंपिक में पदक न जीत पाने का गम उन्हें पूरी जिंदगी सताता रहा। उनका सपना था कि कोई भारतीय एथलेटिक्स में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते। यह सपना नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन में गोल्ड जीत पूरा किया था। नीरज ने 7 अगस्त 2021 को गोल्ड जीता। लेकिन, मिल्खा सिंह इस गौरवशाली पल के साक्षी नहीं बन सके। कोविड की वजह से 18 जून 2021 को 91 साल की आयु में उनका निधन हो गया था।

भारत सरकार ने मिल्खा सिंह को उपलब्धियों के लिए 1959 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। भाग मिल्खा भाग फिल्म उनके जीवन पर आधारित है। भारतीय सिनेमा के इतिहास की यह श्रेष्ठ बायोपिक है। जिसमें एक अनाथ बच्चे के रूप में प्रवेश से नेशनल आइकन बनने की कहानी को बयां किया गया है।

Latest articles

Bikaner: कल बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,जीएसएस फीडर के रखरखाव के चलते कल विभिन्न क्षेत्रों में बिजली...

11 वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को नोखा में होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

आपणी हथाई न्यूज,11वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग, स्थानीय प्रशासन व...

Bikaner : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2025 के तहत आवेदन आमंत्रित

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार की बजट घोषणा में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष...

Rajasthan: बेरोजगार युवाओं के लिए ग्राम विकास अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, 19 जून से भरे जाएंगे फॉर्म

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Railway : तकनीकी कार्य के चलते रेल सेवाएं होगी प्रभावित, इन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं पर पड़ेगा असर

आपणी हथाई Railway न्यूज, उत्तर रलवे केे दिल्ली मंडल पर दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती स्टेशनों...

More News Updates !

Bikaner: कल बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,जीएसएस फीडर के रखरखाव के चलते कल विभिन्न क्षेत्रों में बिजली...

11 वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को नोखा में होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

आपणी हथाई न्यूज,11वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग, स्थानीय प्रशासन व...

Bikaner : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2025 के तहत आवेदन आमंत्रित

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार की बजट घोषणा में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष...