आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा होते टल गया जब कॉलेज की एक पुरानी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया।गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त उसके आसपास कोई नहीं था वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। अचानक बिल्डिंग का हिस्सा ढहने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओ पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पहला मौका नहीं जब ऐसा हादसा हुआ है इससे पहले भी एसपी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम हॉस्पिटल में भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।


