Homeराजस्थानRajasthan Roadways: राजस्थान के इस जिले में सफर पकड़ेगा स्पीड, राज्य सरकार...

Rajasthan Roadways: राजस्थान के इस जिले में सफर पकड़ेगा स्पीड, राज्य सरकार ने दे दिया 12 नई रोडवेज बसों का तोहफा,इन रूटों पर चलेंगी ये बसें

Rajasthan Roadways: राजस्थान के चुरू जिले में अब सफर रफ्तार पकड़ने वाला है। चूरू डिपो को लगभग 10 या 12 बसों की सौगात मिलेगी जो जिले में सफर को सुखद बनाने का काम करेंगी।

आप बता दें कि अगले 2 महीने में को राजस्थान रोडवेज को करीब 500 नई बसें मिलने जा रही है। इसमें से 10 या 12 बसें चुरू के खाते में आएगी। रोडवेज सूत्रों के अनुसार चूरू डिपो को 22 बसों की आवश्यकता है, जिनमें से करीब एक दर्जन बसें डिपो तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में चूरू डिपो के पास कुल 39 बसें संचालित हैं, जिनमें से 19 बसें निगम की हैं तथा 20 बसें अनुबंध पर ली गई हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर तक नई बसें सड़क बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इससे चूरू डिपो की सेवा में वृद्धि होगी तथा यात्रियों को समय पर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। नई बस मिलने के बाद जयपुर, झुंझुनू, रतनगढ़ और राजगढ़ जैसे अधिक यात्रीभार वाले रूटों पर यात्रा की जा सकेगी।

इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और कम किराए पर यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। इन मार्गों के अतिरिक्त, झुंझुनू, रतनगढ़ और राजगढ़ के लिए 6-6 यात्राएं तथा जयपुर के लिए 2 यात्राएं जोड़ी जा सकती हैं।रोडवेज प्रशासन दिल्ली रूट पर नई बसें चलाने पर भी विचार कर रहा है।

वहीं, जोधपुर और बीकानेर जैसे रूटों पर फिलहाल कोई बस नहीं चल रही है। संभावना है कि नई बसें मिलने के बाद इन रूटों पर भी रोड बसें चलती नजर आएंगी। राज्य में सबसे गर्म व सबसे ठंडा जिला मुख्यालय होने के कारण चूरू डिपो को 6 एसी बसों की भी आवश्यकता थी। सीकर, झुंझुनूं डिपो को एसी बसें मिलीं।



ताजा खबर