Homeखटाखट स्टोरीBikaner : आपणी हथाई की खबर का असर, ठेकेदार को माना दोषी,...

Bikaner : आपणी हथाई की खबर का असर, ठेकेदार को माना दोषी, स्कूल निर्माण कार्य में पूरा ढांचा फिर से बनेगा

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समंदसर का एक वीडियो आपणी हथाई पर वायरल होने के बाद सोमवार ग्रामीणों के साथ स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत और AEN राजाराम सोनी और JEN मदन गोपाल गोयल के साथ विद्यालय भवन निर्माण को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

वहीं दूसरी ओर अब AEN ने इस मामले में ठेकेदार को दोषी माना है और अपनी रिपोर्ट में साफ किया है निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है और ठेकेदार को दोषी मानते हुए पूरी छत सहित स्ट्रक्चर को दोबारा निर्माण करने की सिफारिश इस रिपोर्ट में की गई है ।बरहाल इस रिपोर्ट को विभाग को भेज दिया गया है।

 

आपको बता दे की इस मामले में प्राचार्य पुष्पा कोली और ग्रामीण मैं आपको घटिया निर्माण की शिकायत की थी जिसको लेकर आपणी हथाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में कार्रवाई हुई है।



ताजा खबर