Homeखटाखट स्टोरीटैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद जाएंगे चीन,...

टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद जाएंगे चीन, जारी हुआ पीएम मोदी का यात्रा शेड्यूल

आपणी हथाई न्यूज,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे।जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त 2025 तक जापान की यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के बाद भारत और चीन के बीच लगातार बढ़ रहे संबंधो के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है।



ताजा खबर