आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं और समकक्ष परीक्षाओं का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने विज्ञान, कॉमर्स व कला तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है। प्रदेश भर में करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली और परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिन बाद ही परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें


