Homeखटाखट स्टोरीRoad accident: स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो व्यक्तियों...

Road accident: स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो व्यक्तियों की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के नोखा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोखा में बीकानेर रोड पर हुए सड़क हदसे में दो बाइक सवार व्यक्तियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीकानेर रोड भामटसर‌ स्थित  पेट्रोल पंप से आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इस हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।



ताजा खबर