
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर मे भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बीकानेर जिला कलेक्टर ने बच्चों के हित में संवेदनशील फैसला लेते हुए स्कूल समय में परिवर्तन किया है।आगामी सोमवार से नया स्कूल समय लागू होगा।
बीकानेर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है।सभी स्कूलों को नियमों की पालना करनी होगी अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।


