Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीडीए कर्मचारी बनकर ठगी का आरोप, जमीन का पट्टा बनाने...

Bikaner : बीडीए कर्मचारी बनकर ठगी का आरोप, जमीन का पट्टा बनाने के नाम पर हड़पे 13 लाख

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पीड़ित से 13 लाख रुपए ले लिए गए, लेकिन बाद में ना तो पट्टा बना और ना ही रकम लौटाई गई।

पुलिस के अनुसार करणी नगर पवनपुरी निवासी रवि तुलस्यान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि धोबी तलाई निवासी आफताब हुसैन ने खुद को बीडीए का कर्मचारी बताते हुए उसकी खरीदी हुई जमीन का पट्टा बनवाने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने अलग-अलग समय पर उससे करीब 13 लाख रुपए ले लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ और रकम वापस मांगने पर भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई पूरणाराम को सौंपी गई है। पुलिस अब पूरे लेन-देन और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

 



ताजा खबर